बड़ी बहन से की सगाई, फिर साली को बनाया घरवाली, पढ़ें पूरी ख़बर

0
साली
प्रतिकात्मक तस्वीर

रिश्तेदारी में मजाक में कहते हैं ‘साली आधी घरवाली होती है।’ कर्नाटक के हवेरी जिले के रानीबेन्नूर में एक शख्स ने इस मजाक को हकीकत ही बना दिया। एक साल पहले कालेदेवारु के बयादागी तालुक की सगाई एक लड़की से हुई। सगाई तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे अपनी होने वाली साली से ही प्यार हो गया।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में आर्मी ऑफिसर की पिटाई, गाड़ी का नंबर देखकर पीटा

बेंगलुरु के एक प्राइवेट शोरूम में तालुक नौकरी करता था। अपनी ससुराल में उसका आना-जाना लगा रहता था। वहीं, उसकी निकटता छोटी बहन से हो गई। मुलाकात और बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। इसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और धर्मस्थल मंदिर जाकर दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर मिला विचित्र जीव, शक्ल बंदर जैसी लेकिन शेर से भी ज्यादा खतरनाक, देखें वीडियो

घटना की जानकारी होने के बाद दोनों के परिवार में जमकर हंगामा मच गया। इसके बाद दोनों परिवार ने मिलकर मामला सुलझाने की भी कोशिश की। दोनों तरफ से कोई हल नहीं निकलने के बाद लड़की का परिवार पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं इसलिए पुलिस ने परिवार को यह फैसला स्वीकार कर लेने की ही सलाह दी।

इसे भी पढ़िए :  फसलों को पक्षियों से बचाएगा ये डिवाइस