कर्नाटक में रथोत्सव के दौरान पलटा विशाल रथ, 6 घायल, देखिए वीडियो

0

कर्नाटक के बेल्लारी जिले में एक उत्सव के दौरान लकड़ी का विशालकाय रथ अचानक पलट गया। इसकी चपेट में आकर 6 लोग घायल हो गए। दरअसल कोट्टुरेश्वर स्वामी के रथोत्सव के लिए बड़ा रथ तैयार किया गया था। भारी भीड़ के बीच अचानक यह गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

इसे भी पढ़िए :  दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया

यह रथ करीब 60 फीट ऊंचा था, जिसके नीचे दबकर 6 लोग घायल हुए। हालांकि किसी की भी मौत की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुआ।

गुरु कोट्टुरेश्वर की रथोत्सव के लिए भारी भीड़ जमा होती है। इस यात्रा के लिये हमेशा लकड़ी का बड़ा रथ तैयार किया जाता है। इस बार भी काफी ऊंचा रथ तैयार किया गया। हालांकि रथ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उत्सव के दौरान ही विशालकाय रथ पलट गया। गनीमत रही कि मौके पर पुलिसबल तैनात था, जिन्होंने भगदड़ मचने से पहले ही स्थिति को काबू कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  कावेरी पर जारी है कर्नाटक में कोहराम, अबतक 2 की मौत