बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम, ममता कैबिनेट का फैसला

0

हाल के वर्षों में देश में शहरों का नाम बदलने का एक अनोखा चलन चल पड़ा है। इस क्रम में पश्चिम बंगाल भी शामिल हो गया है। जल्द ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बंग्ला या बंगो किया जा सकता है। हालांकि पं. बंगाल को अंग्रेजी में बंगाल के नाम से ही जाना जाएगा। ममता सरकार में मंत्री पार्था चटर्जी ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: आग लगने से छह दुकानें खाक

आपको बता दे कि आजादी के समय बंगाल दो भागों में बंट गया था। जिसके बाद यह राज्य पश्चिम बंगाल व पूर्वी बंगाल के रूप में बंट गया। बंटवारे में पश्चिम बंगाल भारत के हिस्से आया, जबकि पूर्वी बंगाल पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। वर्ष 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया। जिसके बाद पूर्वी बंगाल को आज बंग्लादेश के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि हाल में हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया था। इससे पहले भी कई राज्यों का नाम बदला जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  ममता को तगड़ा झटका: TMC छोड़ BJP में शामिल हुए 400 कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने भी छोड़ा साथ