जिस डॉक्टर को सरकार ने दिया था पद्म भूषण, उसपर मिला 10 करोड़ कालाधन, कई और नामों का खुलासा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आडवाणी समेत पांच लोगों पर 10 करोड पुरानी करंसी डिपॉजिट करने के आरोप में केस दर्ज करने की सिफारिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफआईआर में आडवाणी के अलावा योगेश बी. शिरोय, धर्म राज थिगले, कृष, गजानंद सोमनाथ, बीएम शाह के नाम शामिल हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया, ”आरोपियों में 4 वैद्यनाथ कॉपरेटिव अरबन बैंक लिमिटेड के अफसर हैं। खास बात ये है कि इस बैंक की डायरेक्टर बीजेपी सांसद प्रीतम मुंडे हैं। वे दिवगंत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।”
आपको बता दें कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित टीएंडटी लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन, कोलकाता के बड़े कारोबारी पारसमल लोढ़ा से लेकर कई सफेदपोश शख्सियतें अभी तक इस कालेधन के खेल में बेनकाब हो चुकी हैं। सूरत के चाय बेचने वाले अरबपति किशोर भजियावाला की संपत्ति के खुलासे ने तो देश को ही हिला कर रख दिया था। फिलहाल जांच एजेंसियां लगातार पूरी मुस्तैदी से कालेधन की पड़ताल में जुटी है। उम्मीद है जल्द कई और सफेदपोश लोगों के नाम इस काली फेहरिस्त में दर्ज होंगे।

 

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल के जासूसों की होगी CBI जांच, 'आप' पार्टी को एक हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse