‘चरखी दादरी’ बना हरियाणा का 22वां जिला, CM ने की घोषणा

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। दादरी विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार(18 सितंबर) को प्रदेश के सबसे बड़े उपमंडल चरखी दादरी को जिला घोषित कर दिया। यह हरियाणा प्रदेश का 22 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में यहां जिले की व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि विकास के कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नही रहने दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स और धोखे की कॉकटेल ने बर्बाद की महिला की जिंदगी !

खट्टर ने कहा कि संघ ने वर्ष 1992 में दादरी को संगठनात्मक रूप से जिला बना दिया था। दादरी क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से जिले की पूर्ण योग्यता रखता है। पिछली सरकारों ने इस बड़े उपमंडल को जनभावना के अनुरूप जिले का दर्जा नहीं दिया गया। भाजपा की सरकार आज से दादरी को प्रदेश का 22वां जिला घोषित करती है।

इसे भी पढ़िए :  दंगल का असर, अब हरियाणा सरकार अखाड़ों को देगी 100 रेसलिंग मैट

उन्होंने कहा कि आज से 23 महीने पहले जिन आशाओं व अपेक्षाओं के साथ लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई है तथा उसी के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेन्स के कार्य कर रहे है। भ्रष्टाचार रूपी कैंसर की बीमारी को खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर व्यवस्था को ऑन-लाईन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: दो गाड़ियों से मिले करोड़ों के प्रतिबंधित 500-1000 के नोट, कैश देख पुलिस के उड़े होश

मनोहर ने कहा कि भर्ती व तबादलों को लोगों ने भ्रष्टाचार का धंधा बना लिया था, यहां तक कि कुछ नेता भी इसमें शामिल हो सकते थे। अब उन्होंने ने केवल लोगों की सुनी है और ऑन-लाईन अध्यापक स्थानातरण नीति लागू की है।