सीएम अखिलेश यादव का 42वां जन्मदिन आज, जेल से 42 कैदियों की रिहाई

0

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। आज अखिलेष 43 साल के हो गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों और इलाकों में सपाई अपने चहेते सीएम का जन्मदिन मना रहे हैं। कहीं केक काटे जा रहे हैं, तो कहीं गाजे-बाजे की ताल पर नाचकर लोग सीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन जानना दिलचस्प है कि खुद अखिलेष अपने जन्मदिन पर क्या खास कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि अखिलेश अपना 42 वां जन्मदिन एकदम खास अंदाज में मना रहे हैं। इस मौके पर आज दोपहर तीन बजे 42 कैदी रिहा किए जाएंगे। आज अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर जेलमंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया आर्थिक दंड न अदा कर पाने के कारण सजा भोग रहे 42 कैदियों को जेल रिहा करेंगे। अखिलेष यादव प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं,अपनी आधुनिक सोच के चलते ये युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रदूषण पर NGT नें लगाई दिल्ली सरकार को डांट 'हेलीकॉप्टर से क्यों नहीं किया पानी का छिड़काव'