योगी का मुख्यमंत्री कार्यालय में पहला दिन, लिए कई बड़े फैसले, इन पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीएम योगी ने प्रदेश में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। वहीं प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में सरकार की ओर से जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है, उसकी समीक्षा करेगी। अगर उन्हें सुरक्षा की जरुरत नहीं है तो सुरक्षा को वापिस लिया जायेगा।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार की लुटिया डुबोने में लगे सरकारी अधिकारी, साबुन-शैंपू से धो रहे हैं CM की 'बढ़िया' छवि!

योगी आदित्यनाथ बुधवार को ही अपनी पहली कैबिनेट की बैठक करेंगे। यह बैठक शाम को 5 बजे होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर निर्णय हो सकता है। इनमें किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा सबसे अहम बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार के काम से नाराज उन्हीं के कैबिनेट मंत्री बैठेंगे धरने पर, लगाए कई गंभीर आरोप

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की बात की थी। बुधवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी साफ कर दिया कि शाम 5 बजे सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार का समर्थन करेगी जेडीयू? पटना में लगे पोस्टर

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse