उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव, बदायूं के बाद हापुड़ में भी भड़की नफरत की आग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसके बाद उन्होंने और उनके कजिन सलीम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। बाबूगढ़ के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने सहित कई आरोप इन लड़कों पर लगाए गए हैं। इन नाबालिग लड़कों की पहचान नानू, संदीप और प्रिंस के तौर पर हुई है। नानू और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी को सीएम अखिलेश का तोहफा, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर, 22 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

एफआईआर के बाद हमले की आशंका को देखते हुए सलीम खान ने अपने परिवार को दूर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कुल पांच परिवारों को दूर भेजा गया है, जिसमें मेरा, निजाम और हमारे कजिन का परिवार शामिल है। अधिकारियों से सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद हम उन्हें वापस बुला लेंगे। हालांकि सर्किल अॉफिसर शिव प्रसाद दुबे ने दावा किया है कि इन लोगों के परिवार अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सख्त, फर्जी राशनकार्ड वालों से रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse