देखें, पोर्न साइट पर कांग्रेस की महिला नेता का वीडियो, कार्यकर्ता गिरफ्तार

0
पोर्न

लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को अपनी ही पार्टी के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मनमोहन सिंह पर पंजाबी गायिका और कांग्रेसी नेता सतंविदर बिट्टी का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला

पंजाबी गायिका और कांग्रेसी नेता सतविंदर बिट्टी का एक आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर आ गया। बिट्टी को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने लुधियाना के कूमकलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सतविंदर बिट्टी की शिकायत पर नामजद आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  सबसे दर्दनाक सड़क हादसा, 'मम्मी I Love you, मुझे बचा लो'...कमजोर दिल वाले ये वीडियो ना देखें

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा आरोपी

बिट्टी 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर साहनेवाल से चुनाव लड़ चुकी हैं। बिट्टी की मानें तो मोहन सिंह भी इस टिकट का दावेदार था। टिकट न मिलने की वजह से वह पार्टी और उनसे नाराज था। इसी वजह से उसने बदला लेने के लिए उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वाट्सएप पर वायरल कर दिया। मोहन सिंह ने ये वीडियो पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड किया था। आरोपी ने वीडियो अपने नंबर से ही वाट्सएप ग्रुप पर डाला था। जिसके बाद उसने अपना नंबर बंद कर लिया था। दो दिन पहले ही मोहन ने अपना फोन ऑन किया था। पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के सर्राफा व्यापारियों ने 250 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदला सोने में, ऐसे चल रहा था पूरा खेल