दिल्ली में हादसा, ढही पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत

0

दिल्ली के  इंद्रपुरी इलाके में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत सामने वाले मकान पर गिर गई। घटना शुक्रवार  रात तकरीबन 3 बजे की है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और राहत कार्य शुरू कर दिया। आप को बता दें कि इमारत 5 मंजिला थी।

इसे भी पढ़िए :  अब आम आदमी हेलिकॉप्टर से कर सकेगा दिल्ली के दर्शन, कब और कैसे? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

 

स्थानिय लोगों की मानें तो जब रात में इमारत गिरी तो एक धमाके जैसी आवाज़ आई और चारों तरफ धूल ही धूल फैल गई। उन्होंने ये भी बताया कि वो मकान से उतरने में असमर्थ थे और उन्हें रस्सी की मदद से नीचे उतारा गया। निर्माणाधीन इमारत के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के हवाला कारोबारियों से जुड़े कश्मीर के अलगाववादियों के तार, NIA को मिले सबूत

मौके की तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि इमारत गिर कर मकान के ऊपर टिकी हुई है। इमारत के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि घटिया निर्माण सामग्री के चलते ये हादसा हुआ। नारायणा से विधायक विजेंद्र गर्ग ने इस हादसे को एमसीडी की गैर जिम्मेदारी और लापरवाही बताया। साथ ही कहा कि एमसीडी किसी को भी कहीं भी इमारत बनाने की अनुमति दे देती है।

इसे भी पढ़िए :  विजय गोयल का सपना, दिल्ली में हो आलंपिक का आयोजन