विधवा से बलात्कार,किसान की खुदकुशी, जेल में जुल्म – यूपी में ये क्या हो रहा है ?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

तीसरी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है, जहां जेल प्रशान की लापरवाही और संवेदनहीनता की वजह से आठ महीने की एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। बलिया के फेफना इलाके से करीब 25 दिन पहले रिंकू नाम की महिला को चेन स्नैचिंग के मामले में गिरफ़्तार कर के जेल भेजा गया था। रिंकू के साथ उसकी आठ महीने की बच्ची शालू को भी जेल में डाल दिया गया था। शनिवार की रात को आठ महीने की शालू की तबियत खराब हुई। अपनी बेटी के इलाज के लिए रिंकू, जेल प्रशासन से गुहार लगाती रही, लेकिन जेल अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। आठ महीने की शालू पूरी रात उल्टी और दस्त से परेशान रही। सुबह तक जब शालू अधमरी हो गई, तब जाकर जेल प्रशासन ने उसे सरकारी अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेश किया पहला आम बजट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse