तमिलनाडु में आज ‘बड़े फ़ैसले’ का इंतज़ार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सूत्र ने कहा, ‘सीएम की पोस्ट खाली नहीं है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाने का न्यायपूर्ण नहीं है।’ हालांकि राज्यपाल ने पहले पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा मंजूर कर लिया था लेकिन बाद में दावा किया गया कि उन्होंने दबाव में इस्तीफा दिया था। संविधान विशेषज्ञ एवं पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी ने कहा, ‘राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर सकते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पुलिस की चंगुल में मिर्ची गैंग

हालांकि इस विषय पर लोगों के मत अलग-अलग हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जब विधायक दल ने शशिकला को अपना नेता चुन लिया है तो उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोकने का गवर्नर को कोई अधिकार नहीं है। लेकिन शशिकला के मामले में कोर्ट का फैसला जल्द आने की उम्मीद है, इसलिए राज्यपाल राव भी सतर्क रवैया अपनाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  ड्राइवर ने किया सुसाइड, लेटर में लिखा- जनार्दन रेड्डी 100 करोड़ का कालाधन सफेद कर रहे थे
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse