दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से मांगा फोन टेप करने का सबूत

0
अरविंद केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली पुलिस कमिश्रर आलोक कुमार वर्मा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जजों के फोन टेप करने के मामले में चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने केजरीवाल से जजों के फोन टेप करने के सबूत मांगे हैं। (31 अक्टूबर) को दिल्ली हाई कोर्ट की 50वीं सालगिरह समारोह के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जजों के फोन टैप होने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार की कैबिनेट में हुआ फेरबदल, मनीष सिसोदिया को बनाया गया पर्यटन मंत्री

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा था, ‘जजों के फोन भी टैप होते हैं। मैं कहता हूं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने देखा दो जज आपस में बात कर रहे थे फोन पर बात मत करो, फोन टैप होता है। मैं नहीं जानता है कि यह सही है या नहीं, लेकिन अगर यह सही है तो यह खतरनाक है। तो फिर न्यायपालिका की स्वतंत्रता कहां रही? अगर कोई जज कुछ गलत करता भी है तो भी फोन टैपिंग नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा और भी तरीके हैं जिनसे सबूत इकट्ठा किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी जी मस्त हैं, जनता त्रस्त है: राहुल गांधी

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने केजरीवाल को चिट्ठी में लिखा है, ‘दिल्ली हाईकोर्ट की 50वीं सालगिरह समारोह के दौरान आपने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि जजों के फोन टेप किए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा आपने कुछ जजों को बात करते हुए सुना था। जैसा की आपको पता है कि फोन टेप करना एक गंभीर मामला है।

इसे भी पढ़िए :  कैप्‍टन अमरिंदर सिंह बोले, ठग हैं आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse