दिल्ली पुलिस के द्वारा बीते शनिवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। गिरफ्तारी के सन्दर्भ में पुलिस ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उसने क्यों दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विधायक के ख़िलाफ जो मामला दर्ज था, उसमें वो उसमें सहयोग नही कर रहे थे। जिसकी वज़ह से उनको गिरफ्तार करना पड़ा। हम आपको बता दें कल एक महिला से बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।