इस बार दिवाली पर दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड

0
प्रदूषण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस बार दिवाली के मौके पर दिल्ली में प्रदूषण ने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 36 घंटों के दौरान दिल्ली की हवा में PM 10 की संख्या 4000 को भी पार कर गई।

सोमवार की सुबह यानी दिवाली के बाद की सुबह दिल्ली में प्रदूषण का सबसे ज्यादा लोधी रोड के आसपास दिखा, जहां हवा में PM 2.5 की मात्रा 500 दर्ज की गई, जबकि इसका लेवल ज़ीरो से 50 के बीच सबसे सही माना जाता है। सुबह-सुबह कई इलाकों में भारी धुआं और कोहरा दिखा। प्रदूषण की वजह से विजय चौक पर दृश्यता 200 मीटर से भी कम थी। यही आलम दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी था। बीती रात यानी दिवाली की रात करीब 10 बजे दिल्ली के आर के पुरम इलाके में प्रदूषण चरम पर था। वहां हवा में PM 2.5 की मात्रा 999 दर्ज की गई। यह खतरनाक स्तर से भी बहुत ज्यादा है।

इसे भी पढ़िए :  नकली नोटों को कराची से दिल्ली लाने का बदला रूट, पढ़िए कौन सा होगा नया रास्ता

देश के दूसरे हिस्सों में भी पटाखों का असर देखा गया है और दिल्ली से अलग दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। ठंड की दस्तक और गाड़ियों, फैक्टरियों के धुएं की वजह से भी इसमे बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण का आलम यह है कि देश की 10 सबसे प्रदूषित जगहों में से 8 दिल्ली-एनसीआर की हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: डेंगू के मरीजों की संख्या बढकर करीब 1700 हुई

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse