उत्तराखंड में विनाश की बारिश, 13 लोगों की मौत, अगले 72 घंटे और भारी

0

उत्तराखंड। एक तरफ मानसून देश में खुशियां लेकर आया, कहीं किसानों की सूखती फसलों को हरियाली मिली तो कहीं गरमी से तिलमिलाए लोगों और जीव जंतुओं को बारिश से राहत मिली। लेकिन उत्तराखंड में मानसूम विनाश की खौफनाक तस्वीर लेकर आया है। मानसून की दस्तक यहां ऐसी हुई की दर्जन भर लोग मौत का निवाला बन गए। उत्तराखंड में बारिश व बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अब तक 13 लोगों की मौत की खबर आई है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। अलकनंदा व मंदाकिनी नदियों सहित तमाम नदियां ऊफान पर हैं। नदियों के किनारे बसी बस्तियों में लोगों को अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटे खतरे से भरे बताए हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बारिश से सूबे में हालात बिगड़ने लगे हैं। जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, नदियों पर बने अस्थाई पुल बह गए हैं। ऐसे में लोगों को नदी पार करने में मशक्कत हो रही है। नदियां उफान पर होंने से लोग किनारों पर फंसे है। यही नहीं इस भारी बारिश से चार धाम यात्रा जगह जगह पर बाधित हो गई है। फिलहाल यात्रा रोक दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  विनोद खन्ना की फिल्म ‘इनकार’ देखकर छात्र ने किया अपहरण फिर कत्ल