मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले उत्तराखंड में 6 फरवरी को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किए गए थे। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जेएल गौतम के मुताबिक इस भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया था, ‘भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।’ हिमालय क्षेत्र में आने वाला उत्तराखंड अधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।