भूकंप से फिर दहला दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड का धारचूला रहा केंद्र

0
भूकंप

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से करीब 600 किलोमीटर उत्तराखंड के धारचूला में था। यह इलाका भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है।यह झटके पड़ोसी देश नेपाल में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।

इसे भी पढ़िए :  न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी मिलने पर इस लड़की ने जो किया, वो हर लड़की के लिए मिसाल है

भूकंप का केंद्र जमीन से 36.5 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के बाद लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सबसे ज्यादा उत्तराखंड के श्रीनगर, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  एनसीआर के फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 चोर हुए गिरफ्तार