योग दिवस पर किसानों ने मनाया ‘शोक दिवस’, शवासन कर जताई नाराजगी

0
योग
Source: Aaj Tak

दुनियाभर में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लखनऊ में भारी बारिश में एक कार्यक्रम में आसन करने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने बाराबंकी में फैजाबाद हाई-वे पर शवासन कर केंद्र सरकार की तरफ अपनी नाराजगी जताई। सेकड़ों की तादाद में मौजूद किसानों ने हाई-वे पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते दूर तक लंबा जाम लग गया और यहां से सिर्फ छात्रों ओर एंबुलेंस को हाई-वे से गुजरने की इजाजत दी गई।

इसे भी पढ़िए :  MP से ISI के 11 संदिग्ध एजेंट हुए अरेस्ट

 

बाराबंकी के अलावा अलीगढ़-नोएडा राजकीय राजमार्ग पर किसानों ने विरोध जताया। तप्पल के पास भारतीय किसान यूनियन समेत बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे और उन्होंने शवासन कर मोदी सरकार का विरोध किया। किसानों ने पूरा हाई-वे ब्लॉक कर दिया।

 

दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर ही ऐसा किया गया। यूनियन ने पहले ही इसकी चेतावनी दी थी। यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान मरणावस्था में पहुंच गया है। किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया गया था।

इसे भी पढ़िए :  गणेश मूर्ति की कीमत 600 करोड़ - देखकर चौंक जाएंगे

 

भारतीय किसान यूनियन ने देशभर के किसानों से शवासन कर योग दिवस को शोक दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। हरियाणा के किसानों ने 15 जिलों में हाई-वे पर योग करने की चेतावनी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  टीचर ने बच्चों से धुलवाई गाड़ी, तस्वीरें सामने आने पर हुए सस्पैंड

किसानों के अलावा कांग्रेस ने भी योग दिवस पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की। किसानों के आह्वान के बीच कांग्रेस नेताओं ने भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शवासन कर विरोध जताया।