पत्थरबाजों के बारे में सवाल पूछने पर भड़क गए फारूख अब्दुल्ला, पढ़िए क्या कहा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बैसाखी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे फारूख अब्दुल्ला ने जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे पत्थरबाजों के समर्थन में बयान देकर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि देश की भावनाएं से आपका क्या मतलब है, आपको देखना होगा कि इन नौजवानों की दिक्कत क्या है, क्या आपको नहीं लगता कि इन्हें भी कुछ परेशानी है, आपको सिर्फ देश की पड़ी है, क्या देश को इन नौजवानों और इनके भविष्य की चिंता है।

इसे भी पढ़िए :  मधेशी आंदोलन बदलेगा नेपाल का संविधान

बता दें कि कश्मीर के अलग अलग इलाकों में सेना, कश्मीर पुलिस पर पत्थर फेंकने वाले लोग कश्मीरी युवा हैं। इन युवाओं को अलगाववादी पैसे का लालच देकर अपने मुहिम में शामिल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पत्थरबाजों को एक महीने में 5 से 15 हजार रुपये तक दिया जाता है। अलगाववादी नेता इस मुहिम में मासूम बच्चों को भी शामिल कर लेते हैं।

इसे भी पढ़िए :  वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में खिसकी चट्टान, एक श्रद्धालु की मौत, सात जख्मी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse