पहले बेटे को बेच दिया, फिर लिखा दी किडनैपिंग की रिपोर्ट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पान की गुमटी चलाने वाले खालिद का घर झकरकटी में है। परिवार में उसकी पत्नी सईदा के अलावा पांच बच्चे हैं। छह महीने पहले सईदा ने फैजान को जन्म दिया था। इस बीच घरेलू जरूरतों को पूरा करने में खालिद 50 हजार रुपये का कर्जदार हो गया। कर्ज चुकाने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने जालौन के कारोबारी हारुन से बात की। हारुन डेढ़ लाख रुपये में फैजान को खरीदने पर राजी हो गया। जुलाई में उसने रुपये लेकर हारुन के हाथों अपने बेटे को बेच दिया। फैजान के न होने पर बस्ती में लोग तरह-तरह की बातें करने लगे तो खालिद एसएसपी के पास गया और बेटे की किडनैपिंग का आवेदन दे दिया। पुलिस ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट लिख जांच शुरू की। इसमें पता चला कि खालिद ने तो अपने बेटे को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने जालौन से फैजान को रिकवर किया और दंपती के अलावा हारुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में शराबबंदी पर सरकार सख्त, उल्लंघन करने के मामले पर पूरा गांव जुर्माने की चपेट में
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse