दिवाली पर दिल्ली में 173 जगहों पर लगी आग- पढ़िए पूरी खबर

0

नयी दिल्ली :भाषा: राष्ट्रीय राजधानी के दमकल विभाग को आज दिवाली के दिन मामूली आग लगने की 173 कॉल प्राप्त हुईं। आग की इन घटनाओं में तीन लोग जख्मी हुए है। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें रात 10 बजे तक 173 कॉल प्राप्त हुईं और उन सब पर प्रतिक्रिया दी गई। किसी घटना में बड़ा नुकसान या किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। इन में पटाखो से आग लगने की आठ घटनाएं शामिल हैं जिनमें तीन लोग झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  किसान आंदोलन : शिवराज ने चार घंटे में तीन बार बदली मुआवजे की राशि, पहले थी पांच लाख अब है एक करोड़

अधिकारी ने कहा कि रात आठ बजे से दस बजे के बीच 40 कॉल आई और कोई बड़ी घटना या नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक जीसी मिश्र ने कहा कि हमने आग से लड़ने वाले अपने अधिकतम उपकरणों को :आग लगने से संबंधित: स्थिति से निपटने के लिए सेवा में लगाया तथा 15,00 कर्मियों को किसी तरह की संभावना घटना से निपटने के लिए तैनात किया।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश पर जमकर बरसे मुलायम, कहा- 2014 में सब बातें मानी थी, किसने किया शर्मिंदा?

दमकल के 59 स्थायी स्टेशन के अलावा दमकल विभाग ने समूचे शहर में 22 स्थानों पर अस्थायी स्टेशन स्थापित किए जहां से पिछले साल दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कॉल प्राप्त हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  सिंगूर: ममता ने किसानों को लौटाई जमीन, कंपनियों को दिया निवेश का न्योता