मजाक में लड़की ने लड़के को पुल से दिया धक्का, हुई मौत, देखिए वीडियो

0
मजाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक लड़के को उसकी एक दोस्त मजाक में नदी में धक्का दे देती है जिससे बाद डूबने से उसकी मौत हो जाती है। यह घटना ब्राजील की है। वहां कुछ लड़के-लड़की एक नदी में नहाने के लिए गए थे। वे लोग वहां के एक पुल पर खड़े होकर उसपर बैलेंस बनाने का खेल खेल रहे थे। उसी दौरान 18 साल का लड़का डेनियल फाउसटीनो नदी में गिर गया। उसे तैराना नहीं आता था जिससे उसकी मौत हो गई। डेनियन की बॉडी 14 घंटे बाद बरामद हुई थी। डेनियल को 21 साल की एक लड़की ने अनजाने में धक्का दिया था।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

डेनियल अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी के ऊपर बने पुल पर खेलने के लिए गया हुआ था। वहां वे लोग पुल की दीवार के ऊपर चढ़कर बैलेंस बनाने का खेल खेल रहे थे। उसी दौरान बाकी दोस्त तो दीवार पर से नीचे पुल पर उतर गए। लेकिन डेनियन दीवार पर खड़ा रहा। इतने में वह लड़की डेनियल के पास गई और उसने उसे नदी में गिराने के लिए धक्का देने की कोशिश की। हालांकि, लड़की सच में धक्का नहीं देना चाहती थी लेकिन डेनियल लड़की के हाथों को अपनी तरफ बढ़ते देख डर गया। इससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। डेनियल को ना तो खुद संभलने का मौका मिला और ना ही बाकी कोई भी उसको संभाल पाया।
जिस लड़की की नादानी की वजह से डेनियल गिरा वह महज 21 साल की है। उस लड़के साथ-साथ पुल पर मौजूद बाकी लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, डेनियल समेत बाकी सभी लोगों ने थोड़ी-थोड़ी शराब पी हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, DCP को पेश होने का निर्देश

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse