सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों का आंदोलन तेज़

0
guest-teachers
सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों का आंदोलन तेज़

सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। शिक्षामित्रों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इलाहाबाद में शिक्षा मित्रों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर प्रदर्शन किया। एक हजार से ज़्यादा शिक्षामित्र तेज बारिश में भी मौर्य के घर के बाहर नारेबाजी करते रहे। वही शिक्षा मित्रों लखनऊ में भी धरना-प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल के हजारों शिक्षा मित्रों ने पीएम के संसदीय कार्यालय के पास प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट ने खारिज किया भारत के खिलाफ दायर मुकदमा

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS