गुजरात राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए वोटिंग खत्म, काउंटिंग का काउंटडाउन शुरु

0

राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव में 176 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच कांग्रेस को जिसका डर था वहीं हुआ। कांग्रेस के 44 में से एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग किया। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक साणंद से हैं। इसी के साथ राज्यसभा के लिए मतदान पूरा हो गया है। शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है कि हमें कुल 43 कांग्रेस, 1 जेडीयू और 1 एनसीपी के विधायकों का वोट मिला है। इसके साथ ही अहमद पटेल अपनी जीत के प्रति अाश्वस्त हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश में बसपा को एक और झटका, दो नेताओं ने छोड़ा मायावती का साथ

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK