डेरा प्रमुख राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आज

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रेप के केस में आज पंचकूला की सीबीआई कोर्ट का दोपहर ढाई बजे फैसला आएगा।  कोर्ट के फैसले से पहले हालात को देखते हुए हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट घोषित करना पड़ा है। पंचकूला में डेरा समर्थकों का भारी हुजूम इकट्ठा होने पर कल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने प्रशासन को धारा 144 को कड़ाई से लागू करके पंचकूला को डेरा समर्थकों से खाली कराने को कहा। हरियाणा पुलिस ने बीती रात डेरा समर्थकों को हटाने की कोशिश की लेकिन डेरा समर्थक हटने को तैयार नहीं हुए।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा सरकार के विज्ञापन पर विपक्ष का बवाल, लिखा- 'घूंघट की आन-बान, म्‍हारे हरियाणा की पहचान'

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK