गोवा विधायक को पुर्तगाली नागरिक घोषित करने वाला गृह मंत्रालय का आदेश रद्द

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। बम्बई हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने गोवा के विधायक कैटानो सिल्वा को बड़ी राहत देते हुए गृह मंत्रालय के उस आदेश को आज(20 अक्टूबर) रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें एक पुर्तगाली नागरिक घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय के उस आदेश से सिल्वा के राजनीतिक करियर को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  अस्पताल ने 1000 का नोट लेने से किया इनकार, बच्ची की मौत

न्यायमूर्ति सी वी भदांग ने ‘सेंट्रल प्रिसक्राइब्ड अथॉरिटी’ की ओर से पारित आदेश रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सिल्वा एक पुर्तगाली नागरिक हैं, क्योंकि उनका जन्म उस देश (पुर्तगाल) में दर्ज है।

इसे भी पढ़िए :  शातिर चोर की करतूत, डॉक्टर बनकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़ा लग्जरी कार

सिल्वा गोवा विकास पार्टी के विधायक हैं और वह दक्षिणी गोवा के बेनौलिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाई कोर्ट ने मामले को वापस गृह मंत्रालय को भेज दिया और उससे एक बार फिर इस पर ‘‘सुनवायी जल्द से जल्द करने के लिए कहा।’’

इसे भी पढ़िए :  बठिंडा रैली विस्फोट: केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर लगाया आरोप, गिरफ्तारी की उठाई मांग