कश्मीर घाटी में तूफान की आशंका, लोगों को बचाने में जी जान से जुटी सेना

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के एक बजे दक्षिण कश्मीर के संगम, श्रीनगर के राम मुंशीबाग और उत्तर कश्मीर के अशाम में झेलम नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही थी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के फिरोजपुर नाले का जलस्तर सामान्य से ऊपर होने के कारण इसका पानी कई गांवों में घुस गया। पुलिस से कहा, ‘राहत टीमें इन क्षेत्रों में सहायता और राहत कार्य के लिए पहुंच चुकी हैं।’

इस बीच हालांकि जम्मू और कश्मीर मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में सुधार होगा। उन्होंने बताया, ‘गुरुवार को दोपहर के बाद बर्फबारी और बारिश में कमी आएगी और शुक्रवार से मौसम में सुधार होगा। इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है। लेकिन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी जमा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर से हिंदुओं को निकाले जाने पर गुस्से में मोदी, बोले- हम चुप हैं इसका मतलब ये नहीं कि…
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse