छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान शहीद

0
नक्सलियों

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने विस्फोट को अंजाम दिया जिसके कारण CRPF के दो जवानों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74 वीं बटालियन के उप निरीक्षक बीएस बिष्ट शहीद हो गए तथा आरक्षक सुधाकर घायल हो गए ।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रताड़ित मां-बेटी ने बताया उन्हें किस तरह निशाना बनाया गया?

अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बुरकापाल और चिंतलनार के मध्य था तब बिष्ट और सुधाकर का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इसके बाद बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में बिष्ट और सुधाकर घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के पूर्व सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों को वहां से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

इसे भी पढ़िए :  देखिए वीडियो: गर्भवती महिलाओं के लिए मोटर साइकिल बनी एम्बूलेंस

घायल जवानों को तत्काल सुकमा लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकाॅप्टर से जगदलपुर ले जाया गया। शुक्ला ने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में खोज तेज हो गयी है। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया, जवानों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।