1990 से अबतक मिजोरम में एचआईवी एड्स से1,300 लोग मरे

0
एड्स

मिजोरम में अक्टूबर 1990 से अभी तक 13,040 लोग एचआईवी एड्स पॉजिटव पाए गए हैं, जिनमें से 1,300 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

मिजोरम की राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एमएसएसीएस) के अधिकारियों ने आज विश्व एड्स दिवस पर यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  गाजियाबादः BJP के नेताओं पर अज्ञात बदमाशों का हमला, हालत नाजुक

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए लोगों के साथ रह रहे हैं, जो बहुत चिंताजनक आंकड़े हैं। हालांकि उनमें से ज्यादातर लोग खतरे वाले समूहों से संबंधित नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  वैष्णोदेवी मंदिर के पास गिरा पत्थर, तीन श्रद्धालु घायल

भाषा की खबर के अनुसार, गैर सरकारी संस्थाएं और चर्च इसका मुकाबला करने के लिए ठोस उपाय नहीं अपना रहे हैं। अधिकारियों ने भविष्य की स्थिति ज्यादा चिंताजनक होने की आशंका जाहिर की है।

इसे भी पढ़िए :  लालू के बाद सांसद बेटी ने मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, कही: कोई क्यों बताए कि वो हनीमून मनाने कहां जा रहा है?

आंकड़ों के मुताबिक, 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी का 1.19 प्रतिशत लोग एचआईवी पाजिटिव हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 2.35 प्रतिशत लोगों के खून के नमूने लिए गए थे।