अगर आप डोनाल्ड ट्रंप के साथ चाहते हैं कैंडल लाइट डिनर करना, तो देने होंगे 10 लाख डॉलर

0
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमीर समर्थक अब ट्रंप और निर्वाचित उप राष्ट्रपति माकइ पेंस के साथ ‘कैंडल लाइट डिनर’ कर सकते हैं, हालांकि उन्हें इसके लिए 10 लाख डॉलर या इससे भी अधिक रकम अदा करनी पड़ सकती है।

निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों वाली टीम ने ट्रंप, उनके कैबिनेट में नामित सदस्यों और कांग्रेस नेताओं के साथ कैंडल लाइट डिनर और कुछ दूसरे कार्यक्रम तैयार किए हैं, ताकि 20 जनवरी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए समर्थक सात अंकों का वित्तीय योगदान दे सकें।

इसे भी पढ़िए :  लंदन में लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत

समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार समर्थकों को शपथ ग्रहण वाले सप्ताहांत में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के साथ कई कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिनमें कैंडल लाइट डिनर भी शामिल है। इस डिनर में ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया, पेंस और उनकी पत्नी कैरेन की विशेष उपस्थिति होगी।

इसे भी पढ़िए :  पाक और चीन के लिए बुरी खबर, 36 मिसाइलों को एक साथ गिरा सकेगी भारतीय फौज

भाषा की खबर के अनुसार, ट्रंप की टीम सिर्फ लोगों से चंदे नहीं ले रही है, बल्कि वह बड़ी कपंनियों की ओर से भी चंदे स्वीकार रही है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2013 के अपने दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए यही किया था।

इसे भी पढ़िए :  नये सर्वेक्षण में भी हिलेरी निकली आगे, ट्रम्प पर छह अंकों की बढ़त