हिमाचल प्रदेश: कुल्लू से ISIS आतंकी गिरफ्तार, पढ़िए क्या था प्लान?

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार (17 दिसंबर) को स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) के एक संयुक्त ऑपरेशन में दुनिया का सबसे खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक कथित आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक चर्च में पिछले तीन-चार महीनों से नाम बदलकर रह रहा था।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: 20 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

रविवार(18 दिसंबर) को आबिद को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आबिद ने आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कबूल कर ली। आरोपी इंडोनेशिया में रह रही अपनी महिला साथी के साथ सीरिया भागने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह भारत से बाहर निकलने की योजना बना रहा था।

इसे भी पढ़िए :  केरल: नोटबंदी के खिलाफ संघ नेता ने तोड़ा चार दशक पुराना नाता, थामा CPM का हाथ

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए आरोपी का नाम आबिद खान(23 वर्ष) है, जो मूल रूप से उत्तरी बेंगलुरु का रहने वाला है और वहीं काम भी करता था। लेकिन कुछ महीनों से बंजार की चर्च में पॉल नाम से रह रहा था।

इसे भी पढ़िए :  टूट सकता है शशिकला के सीएम बनने का सपना, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ़्ते करेगा फैसला

आगे पढ़ें, जानता है छह भाषाएं

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse