जयललिता की हालत बेहद गंभीर, पनीरसेल्वम होंगे अगले सीएम?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपोलो ग्रुप की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संगीता रेड्डी ने बताया, ‘हमारे हर तरह के प्रयास करने के बावजूद हमारी प्रिय मुख्यमंत्री जयललिता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।’

तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख तिरुनावक्करसर ने बताया ‘जयललिता को देख नहीं पाया, लेकिन पूछताछ करने पर बताया गया कि उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है।’

इसे भी पढ़िए :  अम्मा को पड़ा दिल का दौरा, खबर सुनते ही कार्यकर्ता की सदमे से मौत, प्रदेश में मातम, अमेरिका ने भी कसी कमर

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी किसी तरह की पुष्ट जानकारी नहीं दी। नड्डा ने कहा ‘डॉक्टर्स को फैसला लेना है, केंद्र हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। हम डॉक्टर्स का हर तरह से साथ देने के लिए तैयार हैं।’

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की मौत के बाद तमिलनाडु में मातम, सदमे से गई 280 लोगों की जान !

केंद्र ने जहां एक तरफ एम्स के डॉक्टरों की टीम को चेन्नै रवाना किया है तो दूसरी तरफ अब केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी जया की स्थिति का जायजा लेने के लिए चेन्नै जाएंगे। उधर, स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जयललिता के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को दी।

इसे भी पढ़िए :  आज एक हो सकते है AIADMK के दो धड़े
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse