जदयू ने ली शरद यादव पर चुटकी, कहा- आरजेडी की संगति में आते ही करने लगे हेराफेरी

0
जदयू ने ली शरद यादव पर चुटकी, कहा- आरजेडी की संगति में आते ही करने लगे हेराफेरी

जनता दल यू (JDU) ने शरद यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि आरजेडी की संगति में आते ही शरद यादव हेराफेरी करने लगे है। JDU के बागी राज्यसभा सांसद शरद यादव ने जनता दल यू के सांसद कोशलेन्द्र कुमार को चिठ्ठी लिखी है।

14 अगस्त को लिखी चिठ्टी में उन्होंने 25 अगस्त को चुनाव आयोग के सामने अपने को असली जनता दल यू का दावा पेश करने का जिक्र भी कर दिया। अब सवाल उठता है कि 14 अगस्त को लिखी चिठ्ठी में उन्होंने 25 अगस्त का जिक्र कैसे कर दिया? जनता दल यू ने 11 अगस्त को शरद यादव को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया था।

इसे भी पढ़िए :  नए विवाद में फंसी हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी, गुंडों से मिलकर शख्स पर जानलेवा हमला कराने का आरोप

कौशलेन्द्र कुमार लोकसभा में पार्टी के नेता है और शरद यादव के हटने के बाद बैठक बुलाने का अधिकार उन्हें ही है। कौशलेन्द्र कुमार ने बैठक बुलाकर शरद यादव को संसदीय दल के नेता पद से हटाने के फैसले की जानकारी राज्यसभा के सभापति को दे दी। इसी के जवाब में शरद यादव ने 14 अगस्त को कौशलेन्द्र कुमार को पत्र लिखा और उसमें 25 अगस्त को चुनाव आयोग से मिलकर सारी बातें स्पष्ट करने की बात भी लिख दी।

इसे भी पढ़िए :  लालू यादव ने शरद यादव से की साथ आने की अपील

जनता दल यू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि शरद यादव जब से लालू प्रसाद यादव के चरवाहा विद्यालय में गए है, तब से उनका ये हाल हुआ है। उम्र का असर तो है ही, साथ में संगति का असर भी साफ दिख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का समर्थन करने पर मेरा पॉलिटिकल मर्डर करने की हो रही है साजिश: नीतीश कुमार

Click here to read more>>
Source: aaj tak