लालू यादव की ‘भाजपा भगाओ रैली’ में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस, गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत

0
लालू यादव की 'भाजपा भगाओ रैली' में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस, गुलाम नबी आजाद कर सकते हैं शिरकत

आरजेडी नेता लालू यादव की ‘भाजपा भगाओ रैली’ में शिरकत को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस रैली में सोनिया गांधी या राहुल गांधी के भाग लेने की संभावना अब नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  गुरमीत राम रहीम जेल की रोटी नहीं आ रही रास, खा रहा है ये पकवान!

फिलहाल लालू की इस रैली में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद के प्रतिनिधित्व करने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आरजेडी और उसकी रैली को समर्थन दे रही है लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा में कपिल मिश्रा के साथ हाथापाई मामला : कपिल ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा ‘डरूंगा नहीं’

एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि, ‘‘कांग्रेस आरजेडी का समर्थन करती है और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद 27 अगस्त को पटना में आयोजित लालू प्रसाद की रैली में हिस्सा लेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  भगवद् गीता वाले बयान पर नकवी का तंज, बोले- सरकार के 15 साल पूरे होने पर योगा भी करेंगे राहुल गांधी

Click here to read more>>
Source: ndtv india