जस्टिस ढींगरा ने राज्य से लाभ लेने के दावों को किया खारिज

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एस.एन. धींगरा ने बुधवार(31 अगस्त) को कांग्रेस के इस आरोप को खारिज किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने उनका पक्ष लिया। गुड़गांव में राबर्ट वाड्रा की कंपनी सहित कुछ कंपनियों को भूमि लाइसेंस दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने हरियाणा सरकार को रिपोर्ट सौंपी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के नए एलजी भी नहीं झेल पा रहे हैं केजरीवाल को ? वापस लौटाई ये फ़ाइल

उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी नहीं दिया गया। मेरे ट्रस्ट को एक भी पैसा का अनुदान नहीं दिया गया। पिछले साल धींगरा को इस आयोग का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार द्वारा धींगरा की अध्यक्षता वाले गुड़गांव स्थित एक ट्रस्ट को लीक से हटकर लाभ दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों की आईडी चेक कर रहे थे बजरंग दल के लोग, पुलिस वालों ने रोका, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ