अश्लील ऑडियो क्लीप सामने आने के बाद… केरल के मंत्री शशिन्द्रन ने तुरंत दिया इस्तीफा

0
केरल

केरल के परिवहन मंत्री एके शशिन्द्रन ने एक कथित अश्लील ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये ऑडियो क्लिप एक मलयालम टीवी चैनल पर रविवार दोपहर बाद प्रसारित हुई थी।

न्यूज चैनल की ओर से ऑडियो क्लिप प्रसारित करने के कुछ ही घंटों बाद कोझिकोड में मौजूद शशिंद्रन ने आनन-फानन में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया और अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। एलडीएफ में गठबंधन साझेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शशिंद्रन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पी. विजयन को पहले ही इस बारे में बता चुके हैं और उन्होंने उनका इस्तीफा नहीं मांगा।

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का पॉलिटिकल कनेक्शन

शशिंद्रन ने कहा कि उनके इस्तीफे को इस तरह नहीं देखा जाना चाहिए कि उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैंने राजनीतिक नैतिकता को बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दिया।’’ मंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया और वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उचित जांच जरूरी है। सारे तथ्य सामने आने चाहिए। मैं किसी भी जांच का स्वागत करता हूं।’’ परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा कहना है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं आरोपों को नकार रहा हूं और किसी भी जांच का स्वागत करता हूं।’’

इसे भी पढ़िए :  जकूरा हमले की आतंकी मुश्ताक जरगर के संगठन अल उमर मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी

10 महीने पुरानी विजयन सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री ई. पी. जयराजन के बाद शशिंद्रन दूसरे मंत्री हैं जिन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद के आरोपों पर मंत्री पद से जयराजन के इस्तीफे के बाद केरल में एलडीएफ सरकार को 10 महीने में लगा यह दूसरा बड़ा झटका है। यह राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया जब 12 अप्रैल को मलप्पुरम में उप-चुनाव होने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST