यूपी में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा ने कहा था कि यूपी के भावी सीएम का नाम 16 मार्च को सार्वजनिक किया जाएगा लेकिन आज पार्टी ने किसी भी नाम की घोषणा नहीं की। भाजपा के सभी विधायक भी दिल्ली में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का फूलों और जय श्री राम के नारों से स्वागत किया गया। यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशवल प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। सांसद आदित्यनाथ यूपी चुनाव नतीजे आने के बाद ही दिल्ली आ गए थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अभी तक पार्टी मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं समाजवादी पार्टी को 47 और कांग्रेस को केवल 7 सीटों पर जीत हासिल हुई। बहुजन समाज पार्टी केवल 19 सीटों पर ही अपना कब्जा कर पाई।