देखिए क्या हुआ जब कुरकुरे के पैकेट से निकले कॉकरोच

0
कुरकुरे

दिल्ली:
सावधान हो जाएं यदि आप भी चटपटे कुरकुरे खाने के शौकीन हैं। शिमला में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। कुरकुरे के शौकीनो का मन हट सकता है।

kukur

यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमफिल की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने कुछ दिन पहले कैंपस स्थित एक दुकान से कुरकुरे का पैकेट खरीद लिया। वह इसे घर ले आई लेकिन जब इसे खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पैकेट के अंदर ढेर सारे मरे हुए क्रॉकरोच और कीड़े निकले। क्रॉकरोच और बड़े बड़े कीड़े देखकर यह छात्रा एक पल के लिए सहम गई। बाद में उसने अन्य लोगों को इसके बारे में बताया।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा: शादी समारोह में साध्वी ने की फायरिंग, एक की मौत 4 घायल

kur

बाद में यह मामला फूड सेफ्टी विभाग के सामने लाया गया। जिसके बाद विभाग ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित दुकान से इसका स्टॉक जब्त किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। ऐसे में कुरकुरे खाने के शौकीन भी अच्छी तरह से देख लें कि कहीं उनके पैकेट में भी कुछ ऐसा तो नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सफाई कर्मचारी के लिए ग्रेजुएट-इंजीनियर्स ने किया अप्लाई, टेस्ट में अफसरों ने कराई नाले की सफाई