गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति को विदेश भागने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया है। गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट सस्पेंड करने के लिए शनिवार को भी पासपोर्ट ऑफिस खुलवाया गया। गायत्री प्रजापति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। एक तरह से गायत्री प्रजापति के विदेश भागने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। इस बीच POSCO कोर्ट के स्पेशल जज लक्ष्मी कांत राठौर ने शनिवार को गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी कर दिया है। पुलिस गायत्री के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट के लिए कोर्ट पहुंची थी। पुलिस ने कानपुर में छापेमारी भी की।
Non bailable warrant issued against Gayatri Prajapati and 6 others. Prajapati's passport revoked for 4 weeks, look out circular issued pic.twitter.com/qB7IzZWum5
— ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2017
Uttar Pradesh Police search for Gayatri Prajapati, conducted raid in Kanpur, earlier today pic.twitter.com/oLVrXSYSqd
— ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2017