MCD इलेक्शन : 4 बजे तक 43% वोटिंग, नतीजे 26 को

0
MCD

नई दिल्ली़: दिल्ली नगर निगम ( MCD ) के चुनाव में रविवार शाम चार बजे तक 46 प्रतिशत मतदान हुआ. तीनों नगर निगम में शाम चार बजे तक की अवधि में उत्तरी निगम में सबसे ज्यादा मतदान हुआ.राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद शाम 4 बजे तक 59.12 लाख मतदाताओं ने वोट डाला. इनमें सबसे ज्यादा 22.2 लाख मतदाताओं ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में वोट डाले. दक्षिणी निगम में 22 लाख मतदाताओं ने, जबकि पूर्वी दिल्ली में 14.8 लाख मतदाताओं ने शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तीन नगर निगमों के 272 वार्ड में से 270 वार्ड के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ.

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में पकड़े गए 521 जेबकतरें, 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल: सीआईएसएफ

मौजपुर और सराय पीपल थाला वार्ड में उम्मीदवारों की मौत के कारण मतदान स्थगित
मौजपुर और सराय पीपल थाला वार्ड में उम्मीदवारों की मौत के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया. इसमें दिल्ली के लगभग 1.32 करोड़ मतदाता उत्तरी निगम के 103, दक्षिणी निगम के 104 और पूर्वी निगम के 63 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में लगभग 13 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें भाजपा के 266, आप के 262, कांग्रेस के 267 और स्वराज इंडिया के 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक के विवादित बोल, 'ज्यादा शादियों की वजह से होते हैं ट्रिपल तलाक'

कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं
इस बीच मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली हैं. इसके अलावा मतदान के स्तर से जुड़े आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूम तक पहुंचाने में भी देरी का मामला सामने आया है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम तक मतदान के आंकड़े पहुंचाने में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा.

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अलर्ट जारी

मतदान की शुरुआत धीमी हुई
MCD चुनाव में दोपहर 2 बजे तक करीब 35 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था. वहीं, 1 बजे तक 24 फीसदी, सुबह 11 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी, और सुबह 10 बजे तक तो दो फीसदी से भी कम वोट पड़े थे. इस तरह से दिल्ली में मतदान की शुरुआत धीमी हुई थी.