दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी और रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप के बीच लड़ाई ज़ोरों पर है। दोनों उम्मीदवार वोटरों को लुभाने में लगे हैं। अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी इस चुनाव के लिए ज़ोरों से तैयारियां चल रही है। उत्तरप्रदेश के जिस गांव को हिलेरी ने गोद लिया था उस गांव के लोगों द्वारा हिलेरी की जीत के लिए यज्ञ किया गया।
बिल क्लिंटन ने यूपी के जबरौली गांव को गोद लिया था। वहां लोगों ने हिलेरी और उनके पति बिल क्लिंटन की फोटो रखकर हवन और पूजा की। उन्होने बताया कि हिलेरी कि जीत के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है।
वीडियो में देखिये हिलेरी की जीत के लिए यज्ञ करते लोग