अब मध्य प्रदेश में चलेगा एंटी रोमियो अभियान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बता दें कि यह तीसरी बार है जब शिवराज सिंह ने रेप करने वालों के लिए मौत की सजा दी जाने की बात कही है। हालांकि पहली बार उन्होंने बताया कि वह कब तक इस कानून को ला सकते हैं। शुक्रवार को एक पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा, “हम इस मानसून सत्र में विधानसभा में बिल पेश करेंगे। अगर यह पारित हो जाता है तो इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।”

इसे भी पढ़िए :  पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा- बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे SIMI के आतंकी

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो राज्य में रोमियों के खिलाफ भी एक अभियान चलाएंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था हो, जोकि पुलिस की जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने बताया कि बलात्कारियों को फांसी देने का कानून लाने के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) में संशोधन की जरूरत पड़ेगी और अकेले राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती। हालांकि महिलाओं के खिलाफ होने कई अत्याचारों पर कानून को सख्त बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  राजद्रोह के झूठे आरोप में फंसे 15 मुस्लिमों की आपबीती सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse