अब मध्य प्रदेश में चलेगा एंटी रोमियो अभियान

0
शिवराज सिंह चौहान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में नए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के एंटी रोमियो स्कवैड चलाए जाने के ठीक एक हफ्ते बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शुक्रवार को मनचलों पर इसी प्रकार की कार्रवाई की घोषणा की है। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश सरकार तो एक कदम आगे भी निकल गई। शिवराज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार रेप के दोषियों को फांसी देने का कानून भी लाएगी।

इसे भी पढ़िए :  पुणे में 10 सालों में पहली बार प्रशासन ने बारिश की वजह से चार पुलों को बंद किया

शिवराज सिंह लगातार शराब के खिलाफ बोलते आए हैं और नर्मदा के आसपास खुली शराब की दुकानों को बंद करने की बात उठा चुके हैं। ऐसे में अब यौन अपराध करने वालों कड़ी सजा देने की बात कहकर वह राज्य की महिलाओं की नजर में और अच्छी छवि बना लेंगे। उन्हें इसका फायदा 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हो सकता है। शिवराज सिंह अच्छी तरह जानते हैं कि मध्य प्रदेश रेप के मामले में सबसे ऊपर है। 2015 में यहां 4391 रेप केस दर्ज कराए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  बंबई हाइकोर्ट ने पूछा, आरोप हटाने के बाद भी साध्वी प्रज्ञा जेल में क्यों?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse