सेल्फी से सुसाइड तक…. क्या है इस घर में मातम का राज?

0
सुसाइड

शुक्रवार को मुंबई के वसई में एक 22 वर्षीय फुटबॉल कोच अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि परवेज खान ने शुक्रवार तड़के एवरशाइन नगरी बिल्डिंग स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है वह अपनी 19 वर्षीय पत्नी से खुश नहीं था। परवेज की शादी दो महीने पहले पारिवारिक दबाव के चलते करवा दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  आधुनिक शिक्षा का भारतीयकरण एक अहम पहल :नायडू

पालघर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर महेश पाटिल ने बताया कि परवेज ने अपनी पत्नी को आत्महत्या करने की धमकी देते हुए एक सेल्फी भेजी। पाटिल ने बताया कि जांच-पड़ताल से लग रहा है कि शादी से खुश न होने के चलते आत्महत्या का कदम उठाया गया।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में आपराधिक गैंग चलाने वाला आज है फिल्मों का हीरो

सूत्रों ने बताया कि, तकरीबन सुबह के 4 या 4 बजे परवेज ने अपनी पत्नी को मैसेज कर आत्महत्या करने की धमकी दी। दरअसल उसकी पत्नी के साथ बहस हुई और वह गुस्से में उसी बिल्डिंग में अपनी मां के यहां गई हुई थी। परवेज ने अपनी पत्नी को एक सेल्फी भेजते हुए आत्महत्या की धमकी दी, लेकिन पत्नी ने इस बात को नजरंदाज कर दिया और घर जाकर देखने की जहमत नहीं उठाई।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव में कसाब की एंट्री! अमित शाह बोले- कसाब को खत्म किए बिना नहीं होगा राज्य का भला

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि, मामले को अभी दुर्घटना से हुई मौत मानकर केस दर्ज किया है, यदि कोई और सबूत सामने आते हैं, तो आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा।