महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने पूरे राज्य में जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। राज्य की सारी नदियां उफान पर है। खतरे की आशंका को देखते हुए पुणे में 10 सालों में पहली बार चार पुलों पर आवाजाही रोक दी गई है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद पुणे की मूल और मुठा नदियां उफान पर हैं। शहर के चार ब्रिजों के नीचे से पानी खतरे के निशान के काफी ऊपर बह रहा है। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिसके बाद पुणे जिला प्रसाशन ने शहर के चार पुलों को बंद करने का आदेश दिया है।
बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पुणे में मुथा नदी के एम जोशी पुल, काकासाहेब पुल और बाबा भिड़े पुल को बंद कर दिया गया है।
भारी बारिश की संभावना ने महाराष्ट्र के तटीय और केंद्रीय क्षेत्रों के हिल स्टेशन्स पर पर्यटन को रोक दिया गया है।
आपको हम बता दें कि भारी बारिश के कारण ही महाराष्ट्र के महाड़ में पुल के बह जाने से कई लोगों की मौत हो गई है। शायद इसीलिए पुणे प्रशासन ने एतिहातन इन चारों पुलों पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।