मणिपुर: उग्रवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

0

मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक गांव पर हमला बोलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। साथ ही ग्राम-प्रधान पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को रोके जाने के लिए हुए समझौते के बावजूद हुआ, जिस पर कुकी उग्रवादियों ने भी हस्ताक्षर किए थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में ‘कमल’ खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, कल होंगे बीजेपी में शामिल !

मणिपुर के सेनापति जिले में गुरुवार रात यह घटना हुई। मृतक की पहचान थांगनेइलाल चोंगलोई(30) के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ग्राम-प्रधान 60 वर्षीय थांगखोलाल चोंगलोई हैं। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: सरकार का आदेश, स्कूल को जलने से बचाएंगे टीचर्स

हमले के बाद हमलावर गांव से वापस चले गए। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान आज (शुक्रवार) सुबह गांव का दौरा किए और घटना की जानकारी ली। मणिपुर में सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) पर हस्ताक्षर करने के बाद कई भूमिगत संगठन मुख्यधारा में शामिल हो गए। हालांकि संगठनों पर आरोप लगते रहे हैं कि वे समझौते का पालन नहीं करते।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत शर्मसार: अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, लाश को चारपाई पर डालकर चलना पड़ा 7 किलोमीटर