अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 14 साल की दलित बच्ची से बलात्कार का कथित मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि एक कस्बे में रहने वाली 14 साल की एक दलित लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। घर जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया। वहां शैलेष सिंह और लोकेश नामक युवक पहले से ही मौजूद थे।
इसे भी पढ़िए- दक्षिण कश्मीर में पूरी अराजकता, थानों का हाल जानकर हैरान हो जाएंगे आप
उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि अनहोनी को भांपकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद दोनों युवकों ने उससे गैंगरेप किया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों युवकों और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़िए- सर्वे: यूपी में बीजेपी आगे, लेकिन सपा को बड़ा फायदा