बीजेपी नेता के बेटे की धमकी, ‘अच्छे दिन के बारे में पूछा तो चप्पल गीली करके चिपकाऊंगा’

0
मध्यप्रदेश

एक मंत्री के बेटे द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला है मध्यप्रदेश का, वहां के वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार के बेटे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया कि पूरे प्रदेश में बवाल मच गया। मंत्री के बेटे ने फेसबुक पर लिखा कि अब किसी ने पूछा कि अच्छे दिन कब आएंगे तो चप्पल गीली करके चिपकाऊंगा।

मंत्री के बेटे मुदित शेजवार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट पर फेसबुक यूजर के तीखे कमेंट के बाद मंत्री के बेटे को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी स्‍कूल में हेडमास्‍टर ने बंद कराया राष्‍ट्रगान, बच्‍चे बोले- अल्‍लाह हू अकबर बोलने को कहा

मुदित ने फेसबुक पर लिखा, ‘कृपया इसे मुहावरे के रूप में ही लें। पसंद आए तो लाइक करें अन्यथा फेसबुक ने डिसलाइक का विकल्प भी दिया है। कृपया कंट्रोवर्सी ना क्रिएट करें।’

वहीं, राजनेताओं से लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला मचने के बाद मुदित ने मीडिया से बातचीत में कहा, कि उनका यह पोस्ट आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने लगायी अपनी मंत्रीयों की क्लास, लग्जरी व्यवस्था से दी दूर रहने की नसीहत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कालाधन वापस लाने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए है, ये सराहनीय निर्णय है। यदि कोई प्रधानमंत्री पर उंगली उठाए तो इसको लेकर मैंने फेसबुक पर इस तरह का पोस्ट डाली है।
वहीं, मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने अपने बेटे की पोस्ट को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा राजनीति में होता है तो ऐसा नहीं बोलता। मंत्री ने कहा कि बेटे ने कौन से परिपेक्ष्य में अपनी बात कही है, यह उनकी जानकारी में नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स सीडी कांड में नया मोड़, महिला ने संदीप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

फिलहाल मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोट बैन करने के बाद से ही पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। कोई इस फैसले की सराहना कर रहा है तो कोई भड़का हुआ है। खैर जो भी है लेकिन इस फैसले को भ्रष्टाचार मिटाने दृष्टि से काफी सही समझा जा रहा है।