मान गए मुलायम, बेटे के लिए करेंगे चुनाव प्रचार लेकिन यह है पेंच !

0
मुलायम सिंह यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले काफी समय से परिवार में चले घमासान और बेटे अखिलेश से तनाव के बाद सपा पर नियंत्रण खो चुके नेताजी मुलायम सिंह यादव फिर बेटे पर मेहरबान दिख रहे हैं। कांग्रेस से गठबंधन का विरोध कर रहे मुलायम सिंह ने पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन करने पर हामी भर दी है। सूत्रों की मानें तो 9 फरवरी को मुलायम चुनावी अभियान शुरू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सरकार में फूट, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

पहले मुलायम सिंह ने सपा और कांग्रेस के गठंबधन का विरोध किया था। अब नेताजी ने अखिलेश को आर्शीवाद दिया है। हालांकि, ये साफ नहीं किया है कि वे प्रचार सिर्फ सपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे या गठबंधन के लिए करेंगे। मुलायम सिंह दिल्ली में हैं। इससे पहले मुलायम ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे कांग्रेस को मिली 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करें।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अखिलेश आज दिखाएंगे लखनऊ मेट्रो को हरी झड़ी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse